
युवा एकता मंच ने शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दीपावली के शुभ अवसर रविवार की शाम पर युवा एकता मंच की तरफ से अलीनगर में शहीदों के याद में एक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च वाटगंज दुर्गामंदिर से शुरू होकर हरसिंगपुर पंचायत भवन पर समाप्त हुआ। पंचायत भवन पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गयी।
इस कैंडल मार्च का आयोजन युवा एकता मंच के संयोजक मो.अरकान के द्वारा किया गया युवा एकता मंच का उत्साहवर्धन करने मे दुर्गानंद यादव शामिल हुए। कोषाध्यक्ष सफात हुसैन, युवा एकता अभियान प्रभारी खुशनवाज अहमद, जितेंद्र सहनी, अमरजीत सहनी, सुमन कुमार, नीरज कुमार, विपिन यादव, पिंटू कुमार, मो.गुलाब, राजा महतो कैलाश मंडल आदि युवा भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

