Home Featured दोस्तों ने की चाकूबाजी: युवक गंभीर घायल, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

दोस्तों ने की चाकूबाजी: युवक गंभीर घायल, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

दरभंगा: हायाघाट थाना क्षेत्र के पोराम गांव में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। घायल की पहचान सचिन झा के रूप में हुई है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।चचेरे भाई सिद्धांत कुमार झा ने बताया कि सचिन पढ़ाई के लिए दरभंगा जा रहे थे।

Advertisement

दोस्त मो. इरशाद ने फोन कर गुमटी के पास बुलाया। वहां 15-20 युवक पहले से मौजूद थे, हाथों में चाकू और हथियार लिए। इरशाद ने पीछे से लकड़ी से सिर पर वार किया, फिर बाकियों ने सीना, पेट, पीठ व हाथ पर ताबड़तोड़ चाकूबाजी की।दूसरे चचेरे भाई सोहन कुमार झा ने कहा कि सूचना मिलने पर पहुंचे तो सचिन खून से लथपथ पड़े थे। उनका मोबाइल, गले की चेन और जेब के 2000 रुपये गायब थे। लीवर को गंभीर क्षति पहुंची है। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisement

एसडीपीओ सदर-1 राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामला दोस्तों के बीच विवाद से जुड़ा लग रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी ने पुष्टि की कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share