Home मुख्य जिप सदस्यों का मिथिला राज्य निर्माण सेना ने किया अभिनंदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 5, 2016

जिप सदस्यों का मिथिला राज्य निर्माण सेना ने किया अभिनंदन। Voice of Darbhanga

img_20161205_214336_667

दरभंगा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मिथिला राज्य निर्माण सेना कि ओर से स्थानीय एक होटल में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख और सदस्यों का अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर निर्माण सेना के अध्यक्ष रंगनाथ ठाकुर, श्रीपति त्रिपाठी, जिप के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने समारोह का उद्घाटन किया. सेना के महासचिव राजेश झा के मुताबिक पहले चरण में दरभंगा के बाद अब मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और बेगूसराय के जिला परिषद सदस्यों से मिथिला राज्य के सर्मथन में प्रस्ताव पास करने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने बातया कि प्रस्ताव होते हीं मिथिला राज्य निर्माण सेना कि ओर से उनके जिला में जाकर उनका अभिनंदन किया जाएगा. इस अवसर पर मैथिली गायक माधव राय ने अपने प्रस्तुति से लोगों को मिथिला राज्य के लिए प्रेरित किया. आज के समारोह में गीता देवी, ललिता देवी, समसाद रिजवी, अशोक नायक, आलोक झा, देवकांत यादव, पुपुन प्रसाद, श्याम सुमन, अबुखेर, संजय मंडल, मंजित राउत, रामेश्वर चौपाल, चंदन झा, भारत भूषण, सुभंकर झा, बटोही भाई आदि थे.

Share

Leave a Reply