
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार मामा-भांजा घायल, सदर थानाध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल।
दरभंगा: मंगलवार को एनएच 57 पर अज्ञात वाहन की चपेट आने से बाइक सवार मामा-भांजा जख्मी होकर बेहोश हो गये।घटना हाईवे के बसैला मोड़ सीताराम चौक के समीप मंगलवार को हुई है।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष पवन सिंह ने घायलों को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। साथ ही पहचान सत्यापित कराकर परिजनों को सूचना दी।

जख्मी की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के चमड़जाना गांव निवासी रामविलास यादव के पुत्र मोहन यादव(40) और उनके बुजुर्ग मामा रामबालक यादव के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि बाइक के जरिए मोहन अपने ननिहाल मधुबनी के घोरहट्टा से घर चमड़जाना जा रहा था।

