Home Featured अठारह बच्चों का एक साथ हुआ उपनयन संस्कार, मंगलगान से गूंजा मंदिर परिसर।

अठारह बच्चों का एक साथ हुआ उपनयन संस्कार, मंगलगान से गूंजा मंदिर परिसर।

दरभंगा: पटोरी, गोदाईपट्टी, मोरो, अरैला व रुपौली पंचायत के सीमाक्षेत्र पर स्थित मां सिंहासनी स्थान परिसर में शुक्रवार को मां सिंहासनी सेवा संस्थान ने सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया। इसमें 18 बच्चों ने पूरे विधि-विधान से उपनयन ग्रहण किया। संस्कार दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से जुड़े पंडित बलराम झा और दिलखुश झा ने संपन्न कराया।

Advertisement

उपनयन ग्रहण करने वालों में अनमोल कुमार, कार्तिक मिश्रा, अजय कुमार, दिव्यांशु कुमार, अंजेश कुमार, शिवम कुमार, गोविंद कुमार, मोनू कुमार, सोनू कुमार, पुरुषोत्तम ठाकुर, रितेश कुमार, दीपक कुमार, प्रिंस कुमार सहित कुल 18 बरुआ शामिल थे। हर बरुआ के साथ आचार्य रूप में उनके परिवार के बड़े सदस्य मौजूद थे। महिलाओं के मधुर उपनयन गीतों से पूरा स्थान रमणीय बना रहा।

Advertisement

बच्चों को आशीर्वाद देने समाज के कई गणमान्य लोग पहुंचे। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पटोरी पंचायत की मुखिया माधुरी कुमारी, राधेश चौधरी, गोदाईपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया विजय चौधरी, सीए कृष्ण कुमार चौधरी, धीरज बंसी, जन सुराज के निर्मल मिश्रा, चितरंजन चौधरी, नवीन चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

यह इस क्षेत्र में सामूहिक रूप से आयोजित होने वाला पहला उपनयन संस्कार था। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बच्चों को आशीर्वाद दिया। आयोजनकर्ता संस्था के मनीष कुमार और भावी जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी अविनाश कुमार कन्हैया ने बताया कि अब यह आयोजन हर साल किया जाएगा। संस्था अगले वर्ष से सामूहिक विवाह संस्कार के आयोजन पर भी विचार कर रही है। मंत्री मदन सहनी ने सामूहिक विवाह आयोजन में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Advertisement
Share