अब बिचौलिये के दिन गये, ड्राइविंग लाइसेंस केलिए देना ही होगा ट्रायल।

दरभंगा। बी मिश्रा
ड्राइविंग लाइसेंस लेने केलिए ट्रायल भी लिया जाएगा वो भी बाइक केलिए, ये सुनने में सुखद आश्चर्य और दलालों केलिए दुखद जरूर है। पर आज लहेरियासराय के नेहरु ग्राउंड में एमभीआई के द्वारा शुक्रवार के दिन लर्निंग लाइसेंस बनाने को लेकर लाइसेंस धारको को नेहरू स्टेडियम में मोटरसाइकिल चलवाया गया। इस दौरान सरकार के नियमों को देखते हुए लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए जब कोई आवेदक अपना लाइसेंस के लिए आवेदन देता है तो चलान कटवाने के 21 दिन के अंदर एम भी आई के सामने अपना ट्रायल देना पड़ता है जिसको लेकर शुक्रवार के दिन आवेदकों से ट्रायल लिया गया। कुल 13 आवेदक ने अपना-अपना ट्रायल दिया जिसमें सिर्फ 3 आवेदको पास कर पाए एमभीआई एसपी तिवारी ने बताया हर एक शुक्रवार को ट्रायल लिया जाता है जिसमें बहुत आवेदक फेल हो जाते हैं। फेल होने वाले को लाइसेंस नहीं मिलता है। जो आवेदक पास होते हैं उन्हें लाइसेंस निर्गत करवाया जाता है। अभी इस तरह की ट्रायल का शुरुआत है। पर सवाल यह है कि जो इससे पहले जो भी लाइसेंस निर्गत किया गया उसने कोई ट्रायल नहीं लिया जाता था और बिचौलियों के बदौलत लाइसेंस इशू करवाया जाता था जो आज धड़ल्ले से गाड़ी चलाते हैं और दूसरों के जान सड़क पर लेते हैं देखना है दरभंगा के एमभीआई एवं डीटीओ इसके लिए क्या कदम उठा रहे हैं। आमलोगों केलिए यह एक अच्छी और सराहनीय कदम इसे माना तो जा रहा है।

