Home Featured अशोक चक्र पर हमला राष्ट्रीय गौरव का अपमान : सांसद।
Featured - मुख्य - September 7, 2025

अशोक चक्र पर हमला राष्ट्रीय गौरव का अपमान : सांसद।

दरभंगा: सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह परिसर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर घटित उस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें शिलापट्ट पर अंकित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अशोक चक्र न केवल भारत का राष्ट्रीय चिह्न है, बल्कि यह सम्राट अशोक की गौरवशाली विरासत और बिहार की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। इस पर हमला किसी भी स्थिति में माफ़ी योग्य नहीं है।

Advertisement

सांसद ठाकुर ने जोर देते हुए कहा कि सम्राट अशोक केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में पूज्य और आदर्श के रूप में सम्मानित हैं। ऐसे में अशोक चक्र का अपमान पूरे देश की आस्था और गौरव पर कुठाराघात है।

Advertisement

उन्होंने विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं पर भी निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं की इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी उनकी ओछी मानसिकता को उजागर करती है।सांसद ने कहा कि बिहार की जनता अपनी सांस्कृतिक धरोहर और गौरव के इस अपमान का जवाब आने वाले समय में जरूर देगी।

Advertisement

Share