Home Featured अस्पताल से दुधमुंहे बच्चे का शव लेने आ रहे परिजनों से पिस्टल के बल पर लूट।

अस्पताल से दुधमुंहे बच्चे का शव लेने आ रहे परिजनों से पिस्टल के बल पर लूट।

दरभंगा: सुपौल बाजार के एक निजी अस्पताल से एक दुधमुंहे बच्चे का शव लेने आ रहे परिजनों के साथ बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना हाटी-पिपरा सड़क के सोनबरसा पुल पर होने की बात बतायी जा रही है।

Advertisement

पीड़ित बलहा गांव के राम ललित मुखिया के पुत्र लालू मुखिया ने बताया कि बुधवार की रीत करीब तीन बजे अपने पिता के टेंपो से एक निजी अस्पताल में भर्ती दुधमुंहे भतीजे की मौत की खबर सुनकर वे लोग अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने सोनबरसा पुल के पास टेंपो को रोककर पिस्तौल के बल पर 1500 रुपए लूट लिये। इस बाबत पीड़ित स्वजन ने बताया कि नकाबपोश चार-पांच बदमाश पैसे लूटकर हाटी की ओर भाग गये। थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि इस घटना के बारे में कोई जानकारी मुझे अभी नहीं नहीं मिली है।

Share