Home Featured अहले सुबह सड़क किनारे मिली नवजात की लाश।

अहले सुबह सड़क किनारे मिली नवजात की लाश।

दरभंगा: बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क एसएच 56 स्थित एसबीआई शाखा हांटी के समीप बुधवार को अहले सुबह नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Advertisement

इसकी खबर मिलते ही आस पड़ोस के लोगों की भीड़ सड़क पर जुट गई। नवजात शिशु का शव नव वस्त्रत्त् में लपेटे रहने से लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। लोगों का कहना था कि लोकलाज के भय से किसी महिला ने निजी नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म देकर सड़क किनारे फेंक दिया। लोग बच्चे को जिन्दा में फेंक देने का कयास लगा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जब बाजार के लोग मॉर्निंग वॉक में निकले तो नवजात कपड़े में लपेटा पाया गया था। स्थानीय लोगों ने जब बच्चे को कपड़ा हटा कर देखने पर नवजात मृत पाया गया।

Advertisement

इधर, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि सड़क किनारे नवजात की लाश मिलने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने उसे दफना दिया था।

Share