Home Featured आग्नेयास्त्र के बल पर सादा पन्ना पर अंगूठा लेने वाला शिक्षक गिरफ्तार।

आग्नेयास्त्र के बल पर सादा पन्ना पर अंगूठा लेने वाला शिक्षक गिरफ्तार।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरोर गांव के टोले जीरात में मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर सादा पन्ने पर अंगूठा लगवाने वाले शिक्षक मो. बदरे आलम कासमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

कसरोड़ गांव टोले जिरात निवासी मो. अख्तर रेजा ने घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शिक्षक मो. बदरे आलम कासमी ने मारपीट की एवं पिस्तौल दिखाकर सादा पन्ने पर अंगूठा भी लगवाया।

Advertisement

मो. बदरे राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंगरहटटा उर्दू में शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक सप्ताह पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

Advertisement
Share