Home Featured आम और खास में बिना भेदभाव चोर सबको बना रहे शिकार, अब बीडीओ के सरकारी आवास में किया हाथ साफ।

आम और खास में बिना भेदभाव चोर सबको बना रहे शिकार, अब बीडीओ के सरकारी आवास में किया हाथ साफ।

दरभंगा: दरभंगा में चोर लगातार बढ़े हुए हौसले का परिचय दे रहे हैं। आम आदमी हो या खास, बिना भेदभाव सबको अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामले में जिले के तारडीह प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र के सरकारी आवास में बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है। यह चोरी उनके मनीगाछी थानाक्षेत्र अंतर्गत मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय परिसर अवस्थित आवास में बीती रात हुई है।

Advertisement

बताया जाता है कि रक्षाबंधन के कारण बीडीओ कुमार अपनी पत्नी को छोड़ने गए थे। सुबह जब लौटे तो घर का हाल देख चौंक पड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं चोरी की खबर सुनकर आसपास के इलाके के लोग भी बीडीओ के आवास पर उनका हाल जानने पहुंच रहे हैं। लोगो की माने तो चोरी काफी बड़ी हुई है। फिलहाल स्पष्ट रूप से चोरी गए सामान एवं नगद आदि की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Share