Home Featured आम, लीची एवं केला की चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज।

आम, लीची एवं केला की चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव निवासी संतोष कुमार झा के बंद घर को स्थानीय मुसहरी भिरोहा निवासी संजरी मांझी ने निशाना बनाते हुए घर में रखे सभी सामग्री सहित परिसर में लगे आम, लीची एवं केला की फसल को जबरन काट कर ले गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर उक्त सभी ने जान से मारने की धमकी दिया। इस घटना से आहत अधिवक्ता झा ने जाले थाना में संजरी मांझी सहित उसके दो अन्य साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Advertisement
Share