
इटावा रेल हादसा में उसमामठ का युवक गंभीर रूप से जख्मी।
दरभंगा: दिल्ली से दरभंगा आ रही पूजा स्पेशल ट्रेन में बुधवार की देर शाम इटावा के सरायभोपत रेलवे स्टेशन के समीप हुए हादसे में दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड की बसतपुर पंचायत के उसमामठ गांव निवासी राम विलास यादव के इकलौते पुत्र हरेंद्र यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया।

जिसका इलाज इटावा के स्थानीय अस्पताल में जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन की ओर से इलाज करवाया जा रहा है, अभी उक्त सभी मरीजों का स्वास्थ्य में सुधार है। जिसकी सूचना वहां के जिला प्रशासन की ओर से उसके परिजन को दिया गया है।

जिसके बाद से घर परिवार में रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। बताया जाता है कि घायल हरेंद्र यादव की मां पिछले दो वर्ष पूर्व देहांत हो चुकी है। वहीं, पिता भी दिव्यांग हैं, जिनको पुत्र के घायल होने की सूचना मिलते ही रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। सभी परिवार एवं गांव के लोग उसके बेहतर स्वास्थ्य होने की कामना करने लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही घायल हरेंद्र यादव के परिजन हरे राम यादव ने घर से इटावा के लिए रवाना हो गए हैं।


