
उघड़ा पंचायत के युवाओं ने थामा जनसुराज का दामन।
दरभंगा: जिले के विभिन्न हिस्सों में युवाओं में सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता की नई लहर देखी जा रही है। इस कड़ी में अब युवाओं का झुकाव तेजी से जनसुराज की ओर बढ़ता दिख रहा है। जिले में हजारों युवाओं ने ‘जनसुराज’ आंदोलन से जुड़कर पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन की माँग को मजबूती से उठाना शुरू कर दिया है।
बुधवार को बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघड़ा पंचायत के पनसिहा गांव में आयोजित जनसुराज की जनसभा में उघड़ा पंचायत के दर्जनों युवाओं ने जनसुराज का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रणवीर झा, रौशन झा, उज्ज्वल झा, बिजली आदि शामिल हैं।

इस दौरान जनसुराज नेता सह उघड़ा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गंगाप्रसाद साहू ने बताया कि युवा अब सिर्फ वोट डालने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वे नीतियों के निर्माण और कार्यान्वयन में भागीदारी चाहते हैं। श्री साहू ने कहा कि हम सिर्फ बदलाव की बातें नहीं करेंगे, बल्कि खुद बदलाव बनेंगे। जनसुराज का उद्देश्य है – जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता का शासन।”

इस आंदोलन में सोशल मीडिया का भी अहम योगदान देखा जा रहा है। युवाओं ने #जनसुराज, #YouthForChange जैसे हैशटैग के जरिए अपने विचार साझा कर रहे हैं और लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर हैदर, भगवन ठाकुर, अशोक यादव, नाथू मांझी, संतोष सिंह, कैलाश सिंह, नगीना सिंह, नवीन सिंह राजेश पासवान, मदन सिंह, लक्ष्मी मांझी , उज्जवल झा आदि मौजूद थे।


