Home Featured उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप में कई मामलों का हुआ निपटारा।
Featured - मुख्य - April 16, 2025

उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप में कई मामलों का हुआ निपटारा।

दरभंगा: बुधवार  को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरभंगा के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (ग्रामीण) के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बहेङी के विद्युत शक्ति उपकेन्द्र हायाघाट के प्रांगण मे उपभोक्ताओं के शिकायतों का निवारण करने के लिए कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया।

Advertisement

कैंप की अध्यक्षता  बिनोद कुमार कर रहे थे एवं उनके साथ द्वितीय सदस्य  मनोज कुमार लाल और कार्यपालक सहायक  टिंकू कुमार मौजूद थे।

Advertisement

कैंप मे विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बहेङी के विभिन्न क्षेत्रों से बिल सुधार एवं अन्य शिकायतों के कुल 07 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 07 आवेदनों का उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरभंगा के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता, बहेङी के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए निष्पादित कर दिया गया।

Advertisement
Share