Home Featured एक दशक बाद जिला परिषद को मिला जेई, जिप अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र।
Featured - मुख्य - November 21, 2024

एक दशक बाद जिला परिषद को मिला जेई, जिप अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष सीता देवी ने जिला परिषद के अपने जेई को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

Advertisement

अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक दशक से जिला परिषद प्रतिनियुक्त तकनीकी सहायक के सहारे अपनी योजना का क्रियान्वयन करवा रही थी। यानि उधार पैंचा के इंजीनियरों से जैसे तैसे काम चल रहा था। अध्यक्ष ने कहा कि जिप का अपना कोई तकनीकी सहायक या जेई नहीं था। जिसके कारण विकासात्मक कार्य मे भारी कठिनाई होती थी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सुचारू रूप से चले एवं जिला के सभी पार्षदों के क्षेत्र में विकास तेज गति से हो।

Advertisement

जेई के रूप में चयनित रामेश्वर झा एवं शिवनारायण साहू को नियुक्ति पत्र देते हुए अध्यक्ष सीता देवी ने उन्हें बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि दोनों ही ऊर्जा से विकासात्मक कार्य संपादित करेंगे। जिससे जिला परिषद काम काज में नव आयाम को छू सके।

Advertisement

इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी गंगेश झा, वरीय लिपिक मुकेश, समाज सेवी शंभू पासवान उपस्थित थे। वहीं जिप सदस्य सागर नवदिया, हबीबुलाह हाशमी, धर्मेंद्र झा, फूलबाबू लालदेव, दुर्गेश कुमार आदि ने अध्यक्ष को इस पहल खातिर धन्यवाद दिया।

Advertisement
Share