Home Featured एटीएम फ्रॉड के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 186 एटीएम के साथ चार गिरफ्तार।

एटीएम फ्रॉड के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 186 एटीएम के साथ चार गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा शहर के विभिन्न एटीएम से ग्राहकों को झांसा देकर रुपये उड़ाने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Advertisement

इन लोगों के पास विभिन्न बैंको के 186 डेबिट कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार होने वालों में अररिया जिले के नरपतगंज थानाक्षेत्र के पिठौरा निवासी रितेश कुमार सिंह, शंकर कुमार सिंह और विकास कुमार सिंह सहित पूर्णिया जिले के रुपौली थानाक्षेत्र स्थित अलारी निवासी आशीष कुमार सिंह शामिल हैं।

Advertisement

इन लोगों के पास ग्राहकों से उड़ाए गए पांच लाख 29 हजार रुपये के अतिरिक्त दो बाइक, चार मोबाइल, 16 हजार छह सौ रुपये की घड़ी सहित दरभंगा और पटना से खरीद की गई ज्वेलरी के खाली डिब्बे को जब्त किया गया है।

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में 16 अन्य बदमाशों का नाम सामने आया है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए चारों की निशानदेही पर छापेमारी चल रही है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि एटीएम फ्रॉड गिरोह के सदस्य लगातार वृद्ध, बच्चे, महिलाओं और सीधे-साधे लोगों को निशाना बना रहे थे। रुपये निकासी करने वालों को मदद के नाम पर असली की जगह बड़े चालाकी से डेड डेबिट कार्ड थमा देता था।

एक-दो दिनों के बाद ग्राहक के खाते से रुपये निकासी कर लेते थे। मैसेज आने के बाद ग्राहक थाना में शिकायत दर्ज कराते थे। इस बीच ऐसी घटना में वृद्धि होने से एसएसपी जगुनाथ जलारेड्डी के निर्देश में उनके नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सेल की मदद से एपीएम थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव में छापामारी की।

Advertisement

किराए के मकान से एक बदमाश को दबोच लिया गया। जबकि, भाग रहे तीन को खदेड़ कर पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में भारी मात्रा डेबिट कार्ड, रुपये, मोबाइल आदि सामान को जब्त किया गया। बड़ी संख्या में डेबिट कार्ड कहां से प्राप्त किया, इस संदर्भ में पूछताछ चल रही है। बहुत जल्द गिरोह के अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में सिर्फ लहेरियासराय थाना क्षेत्र में तीन वारदात को अंजाम दिया है। छापेमारी दल में लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Share