
एयरफोर्स स्टेशन में बने सड़क के लिए पचास हजार रुपया रिश्वत लेते हुए इंजीनियर गिरफ्तार।
दरभंगा: जिला में एंटी करप्शन ब्यूरो पटना की टीम ने शनिवार को एयरफोर्स स्टेशन में छापेमारी की। इस दौरान मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के असिस्टेंट गेरिशन इंजीनियर कौशलेश कुमार को घूस लेते गिरफ्तार किया। वे ठेकेदार से 50 हजार रुपए घूस ले रहे थे। बताया जा रहा एयरफोर्स स्टेशन में एक सड़क बनी है। इंजीनियर पर आरोप है कि बिल प्रोसेसिंग के उन्होंने रिश्वत ली है।

दोपहर करीब 12 बजे टीम मजदूर बनकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसी। जैसे ही इंजीनियर ने रुपए लिए, टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार, इंजीनियर पिछले कई दिनों से एजेंसी के संवेदकों से वाउचर पेमेंट के बदले पैसे की मांग कर रहा था। एयरफोर्स स्टेशन के कैंपस में सड़क टर्मिनल के पास बनाई जा रही थी। जिसका निर्माण 4 महीने से चल रहा था। जिसका काम अब अंतिम चरण में था।

बीच में तकनीकी कारणों से काम धीमा हो गया था। दोबारा काम शुरू होने पर इंजीनियर ने रिश्वत की मांग की। इसके बाद ठेकेदार ने सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया।

वहीं, कार्रवाई को लेकर जब दरभंगा एयरपोर्ट डायरेक्टर नावीद नाजिम से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया।

