Home Featured एसएसपी ने थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारियों का किया तबादला।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 13, 2025

एसएसपी ने थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारियों का किया तबादला।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कई थाना के थानाध्यक्ष भी है जिन्हें अगले आदेश तक अन्यत्र पदस्थापित किया गया है। एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुनि राज कुमार मंडल को बहेड़ा पुलिस अंचल निरीक्षक से पुलिस केन्द्र किया गया है।

Advertisement

सदर थानाध्यक्ष पुनि अमृत लाल साह को पुलिस केन्द्र ,पुनि कमतौल थानाध्यक्ष पंकज कुमार को पुलिस केन्द्र ,पुनि बिरौल थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को पुलिस केन्द्र ,पुनि मनोज कुमार को सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष से सदर थानाध्यक्ष ,पुनि साजीब कुमार चौधरी को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कमतौल थानाध्यक्ष ,पुनि विशाल कुमार सिंह को साईबर थाना से बिरौल थाना का थानाध्यक्ष ,पु अ नि रंजीत कुमार चौधरी को बिरौल थाना के अनुसंधान इकाई से सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया है।

Advertisement

वहीं दूसरी और पुलिस केन्द्र मे स्थानांतरित किये गये चार पुलिस पदाधिकारियों को अन्य शाखाओं मे पदस्थापित किया गया है। पुनि वीरेंद्र चौधरी को पुलिस केन्द्र दरभंगा से साईबर थाना ,पुनि पंकज कुमार को पुलिस केन्द्र से साईबर थाना ,पुनि राज कुमार मंडल को पुलिस केन्द्र से वरीय पुलिस अधीक्षक के डीसीबी शाखा एवं पुनि अमृत कुमार साह को पुलिस केन्द्र से प्रभारी लोक शिकायत कोषांग वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे तैनात किया गया है।

Advertisement
Share