
एसटीएफ के सहयोग से शातिर अपराधी हुआ गिरफ्तार।
दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के लोहनी गांव निवासी व जिले के टॉप टेन की सूची में शामिल अपराधी अनिरुद्ध पासवान को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि जेल भेजे गए अनिरुद्ध पासवान के विरूद्ध बिरौल थाना के अलावा अन्य थाना में भी आपराधिक मामला दर्ज था। शनिवार की रात एसटीएफ के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी कर दबोच लिया।


