Home Featured कबिलपुर निवासी राघवेंद्र झा का सेना के अधिकारी पद पर हुआ चयन।
Featured - मुख्य - विशेष - October 1, 2025

कबिलपुर निवासी राघवेंद्र झा का सेना के अधिकारी पद पर हुआ चयन।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत लहेरियासराय स्थित कबिलपुर गांव के निवासी महारानी कल्याणी कॉलेज से सेवानिवृत्त कबिलपुर निवासी योगानंद झा के पौत्र राघवेंद्र झा का चयन भारतीय थल सेना में अधिकारी पद पर हुआ है। उसने आर्मी के शॉर्ट सर्विस कमिशन (टेक्निकल) में चयनित राघवेंद्र ने 24 सितंबर को गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में योगदान किया है।

इस खबर से राघवेंद्र के परिवार एवं गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी। राघवेंद्र के चाचा मुनेंद्र कुमार झा ने पूरे गांव में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुनेंद्र झा ने बताया कि राघवेंद्र का चयन गत वर्ष सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर (जीडी) पद पर हुआ था। हालांकि इनकी इच्छा आर्मी ज्वाइन करने की थी, इसलिए अपना प्रयास जारी रखा और अंतत: अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल की। राघवेंद्र ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद दो सालों तक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में भी काम किया। इस दौरान उन्होंने डिफेंस सर्विस के लिए तैयारी शुरू की।

Advertisement

उन्होंने बताया कि राघवेंद्र के पिता देवेन्द्र कुमार झा सीआईएसएफ में तथा चाचा सुरेंद्र कुमार झा सीआरपीएफ में पहले से कार्यरत हैं। पिता व चाचा को देखकर ही उसे डिफेंस सर्विस में जाने की प्रेरणा मिली और प्रयास शुरू किया। सबसे पहले वे एसएससी सीपीओ 2022 में चयनित हुए और अब एसएससी (टेक्निकल) (मेन) में चयनित होकर सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

Advertisement

वहीं राघवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय मां बसंती झा सहित परिवारजनों के सहयोग व समर्थन तथा गुरुजनों के आशीर्वाद को देते हुए बताया कि एक साल की ट्रेनिंग समाप्त होने पर वे आर्मी में सेकंड लेफ्टिनेंट पद पर योगदान देंगे। कहा कि नौजवानों के लिए देश सेवा के लिए सेना से बेहतर विकल्प नहीं। लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से सफलता निश्चित है।

Share