Home Featured करेंट लगने से युवक की मौत।
Featured - मुख्य - May 14, 2025

करेंट लगने से युवक की मौत।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हिरणी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय प्रभाकर चौधरी का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब प्रभाकर अपने किराना दुकान में पंखा लगा रहे थे। तभी पंखे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में दुकान पर उपस्थित ग्राहक को भी करंट का झटका लगा। स्थानीय लोग एवं परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान ले गए। वहां रेफर होने पर प्रथम हॉस्पिटल सुपौल बाजार गए जहां डॉक्टरों ने प्रभाकर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं और इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Advertisement
Share