
करेह एवं बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि, खेतों में फैला पानी।
दरभंगा: करेह एवं बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से हायाघाट एवं प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क इनामात ढाबा के निकट मंगलवार से ही लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। खेत खलिहान पानी से भर चुका है। पानी के कारण इनामात बांध से अकराहा पुल तक बन रहे पुल निर्माण का कार्य भी बंद हो सकता है। सीओ शशि कुमार भास्कर ने बताया कि नदी का जलस्तर 45.23 मी. आंका गया है।


