Home Featured कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला।
Featured - मुख्य - June 1, 2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला।

दरभंगा: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दलित बच्ची से बलात्कार और हत्या के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दयानन्द पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर स्थित गांधी प्रतिमा तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का अर्थी जुलूस निकाला। इसके बाद पुतला दहन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान ने कहा, बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं रोज हो रही हैं। सरकार जनता की सुरक्षा करने में नाकाम है। लोगों में आक्रोश है। इस बार विधानसभा चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना चाहती है।

Advertisement

प्रदर्शन में प्रदेश प्रतिनिधि प्रतिभा सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम, मनोज झा, रतिकांत झा, कन्हैया झा, डॉ. जमाल हसन, राजा अंसारी, हसमत अंसारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सरफराज अनवर, एहसान सिद्दीकी, मो. जसीम अंसारी, इरशाद अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share