Home Featured कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत।
Featured - मुख्य - January 3, 2025

कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत।

दरभंगा: बीजेपी बहादुरपुर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष बनने पर सुशील सिंह का कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर बधाई देते हुए जश्न मनाए। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकार व जिलाध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए निष्पक्ष चयन करने तथा युवाओं को नेतृत्व सौपने के लिए साधुवाद दिया।

Advertisement

मेकना में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होकर दूसरे बाद निर्वाचित मंडल अध्यक्ष को पुष्प माला पहना कर खुशी का इजहार किया।

Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए दूसरे बार निर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष पद पर रहते हुए मुझे बहादुरपुर पूर्वी के मंडल का दायित्व सौपा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करते हुए अधिक से लोगों को भाजपा से जोड़कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का पालन करूंगा। साथ ही सबका साथ सबका विकास स्लोगन से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में काम करुंगा।

Advertisement

मौके पर मेकना के शक्ती केन्द्र प्रमुख प्रदीप साह, उपमुखिया सह मंडल उपाध्यक्ष गौरी लाल देव, महामंत्री नीरज पासवान, महामंत्री विकाश कुमार देव, शुभम झा, रजीत लालदेव, दीपक, शिवशंकर , सतेंद्र लाल देव जी एवं चंद्रमोहन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Share