Home Featured किराना स्टोर में चोरी, दुकानदार को 1.15 लाख का नुकसान।

किराना स्टोर में चोरी, दुकानदार को 1.15 लाख का नुकसान।

दरभंगा: पतोर थाना क्षेत्र के खैरा-उघड़ा के पानी टंकी के नजदीक स्थित एक किराना जनरल स्टोर में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर काउंटर का गल्ला फोड़ दिया और वहां रखे एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गया।

Advertisement

घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब दुकानदार चंदन कुमार दुकान पहुंचे। पीड़ित दुकानदार चंदन कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी दुकान वर्ष 2019 से संचालित है। चोरी की वारदात में तेल, साबुन सहित कीमती सामान और करीब 10 हजार रुपये नकद गायब हैं। उन्होंने कुल नुकसान का अनुमान लगभग 1.15 लाख रुपये से अधिक लगाया है।

Advertisement

चंदन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान निजी लोन और कर्ज पर चल रही थी और इस चोरी से उन्हें भारी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी है। सुबह करीब 7:20 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो ताले टूटे और सामान बिखरे मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

Share