Home Featured किसान कोर्ट के दरवाजे खटखटाने को तैयार, महापंचायत से भ्रष्टाचार पर लगेगा ब्रेक।
Featured - मुख्य - December 15, 2025

किसान कोर्ट के दरवाजे खटखटाने को तैयार, महापंचायत से भ्रष्टाचार पर लगेगा ब्रेक।

दरभंगा: प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा स्थान पनसीहा चौक पर किसानों का अनिश्चितकाळीन धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी है। 9 दिसंबर से गेहूं के बीजों के अंकुरण न होने के कारण मुआवजे की मांग कर रहे किसान कृषि विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता से तंग आ चुके हैं।

Advertisement

विभाग वार्ता के लिए तैयार नहीं होने पर किसान अब महापंचायत आयोजित कर कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं।उघरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू ने धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विभाग के उच्च से निम्न स्तर तक भ्रष्टाचार सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुंचने दे रहा। “किसान अब चुप नहीं बैठेंगे। वे देश की रीढ़ हैं और धरना के साथ-साथ कोर्ट में भी अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। महापंचायत बुलाकर पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

“किसान नेता व समाजसेवी धनंजय सिंह ने कहा, “कृषि विभाग किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा है। गलत बीज, महंगी खाद, बीमा का कोई लाभ न मिलना और आर्थिक शोषण से तंग हैं। अब किसान खुद लड़ेंगे और भ्रष्टाचारियों का पोल खोलेंगे। जब तक मांगें पूरी न हों, धरना जारी रहेगा।”धरने में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उदित नारायण चौधरी, पूर्व मुखिया राम पुकार चौधरी, किसान नथू माझी, महेश यादव, पवन शर्मा, राजीव दास, अनिल शर्मा, रामविलास माझी, मनोज मांझी, राम पुकार दास, माले नेता विजय यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Advertisement
Share