
कुख्यात शुभंकर झा को झारखंड पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार।
दरभंगा: बोकारो से दरभंगा पहुंची बालीडीह पुलिस ने घनश्यामपुर थाना के सहयोग से शुक्रवार को गनौन गांव से कुख्यात अपराधी शुभंकर झा को गिरफ्तार कर लिया। आधा दर्जन संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी शुभंकर झा की गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गनौन गांव निवासी जगरनाथ झा के पुत्र शुभंकर झा झारखंड राज्य के बोकारो जिला के बालीडीह थाना में दो कांडों में नामजद है। दोनों मामलों में कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

शुभंकर झा के गिरफ्तारी को लेकर बालीडीह थाना पुलिस ने पहले भी जाल बिछाया था, कई बार छापेमारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को बिहार के दरभंगा जिला स्थित घनश्यामपुर पुलिस के सहयोग से शुभंकर झा को गनौन गांव से गिरफ्तार कर लिया।

बालीडीह थाना से आए एसआई जितेंद्र कुमार यादव ने घनश्यामपुर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार से इस कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा था। छापेमारी दल में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार, बालीडीह थाना पुलिस के एसआई जितेंद्र कुमार यादव, एसआई श्याम बिहारी सिंह, एएसआई महेश कुमार शामिल थे ।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शुभंकर झा के ऊपर दरभंगा नगर निगम थाना में डकैती कांड, वही घनश्यामपुर थाना में लुट पाट कांड दर्ज है। इसके साथ ही कई अलग अलग थाने में संगीन मामलों में सुभंकर झा वांछित हैं। कुख्यात शुभंकर झा को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद बालीडीह पुलिस उसे ले गई।

