Home Featured कृषि वानिकी योजना से किसानों को होगा दोहरा लाभ, अधिकारियों ने दी जानकारी।
Featured - मुख्य - July 8, 2025

कृषि वानिकी योजना से किसानों को होगा दोहरा लाभ, अधिकारियों ने दी जानकारी।

दरभंगा: वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर किसानों को कृषि वानिकी योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत लाभकारी है।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि कृषि वानिकी के अंतर्गत किसान अपनी फसलों के साथ-साथ उपयोगी वृक्षों जैसे शीशम, नीम, यूकेलिप्टस, अर्जुन आदि की खेती कर सकते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का स्रोत मिलेगा और भूमि की गुणवत्ता भी सुधरेगी।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए वन परिसर अधिकारी तारकेश्वर कुमार ने बताया की इस योजना से किसानों को दोहरा लाभ होगा — एक ओर उन्हें लकड़ी, फल और अन्य वन उत्पादों से आय मिलेगी, वहीं दूसरी ओर मिट्टी की उर्वरता, जल संरक्षण और जैव विविधता में भी सुधार होगा।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा तकनीकी सहायता, पौधों की आपूर्ति, प्रशिक्षण और कुछ स्थानों पर सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा कृषि वानिकी से मिट्टी कटाव, जलवायु परिवर्तन और वनों पर बढ़ते दबाव को भी कम किया जा सकता है।

Advertisement

अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि वे इस योजना का लाभ उठाएँ और अपने खेतों में उपयुक्त वृक्षों को शामिल करें। इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इस दौरान उप वन परिसर अधिकारी विकास कुमार, मंटन सैनी, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Share