Home Featured खाद माफिया पर कृषि विभाग का  स्ट्राइक; निजी गोदाम से यूरिया-डीएपी समेत कई उर्वरक जब्त।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 27, 2025

खाद माफिया पर कृषि विभाग का  स्ट्राइक; निजी गोदाम से यूरिया-डीएपी समेत कई उर्वरक जब्त।

दरभंगा: जिले में उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिदार्थ के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर शुरू की गई है। अभियान के तहत अलीनगर प्रखंड क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी गोदाम पर छापा मारा गया, जहां अवैध रूप से उर्वरकों का भंडारण पाए जाने का दावा किया गया है।

Advertisement

छापेमारी दल में एएलओ धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, अलीनगर के बीएओ राम कुमार मंडल, कृषि समन्वयक ललित कुमार सहनी तथा किसान सलाहकार मनोज कुमार झा शामिल थे। टीम ने प्रखंड क्षेत्र के धमवारा निवासी असद हुसैन के निजी गोदाम में छापेमारी की। विभाग के अनुसार, गोदाम से यूरिया, डीएपी, पोटाश, मिश्रित उर्वरक, जिंक और कैल्शियम समेत विभिन्न प्रकार के उर्वरक अवैध रूप से भंडारित मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

Advertisement

कार्रवाई के बाद जब्त उर्वरकों के संबंध में अलीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिदार्थ ने कहा कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, और जमाखोरी-कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Share