
खैरा गांव का मंत्री मदन सहनी ने किया दौरा, लोगों के समस्या निदान का दिया आश्वासन।
दरभंगा: बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने खैरा गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के अंतर्गत खैरा पीडब्ल्यूडी रोड से निम्हा बांध तक सड़क बनेगी। इस सड़क की लंबाई 4.425 किलोमीटर होगी। निर्माण कार्य पर 484.250 लाख रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में खैरा पंचायत की मुखिया शशिकला देवी मौजूद थीं। इस दौरान पूर्व मुखिया दिनेश्वर प्रसाद सिंह, विनोद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बब्लू सिंह, सुमन सिंह, दिलीप सिंह, श्रीसंत साव और चन्द्रशेखर मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


