Home Featured गौ संरक्षण ही समाज-संस्कृति की आधारशिला : शंकराचार्य।
Featured - मुख्य - October 7, 2025

गौ संरक्षण ही समाज-संस्कृति की आधारशिला : शंकराचार्य।

दरभंगा: जगत्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब गौ माता का संरक्षण किया जाए। उन्होंने गौ रक्षा को न केवल आस्था का विषय बल्कि समाज व संस्कृति की आधारशिला बताया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में केवल गौ रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित प्रत्याशियों को ही वोट देने का आग्रह किया।

Advertisement

शंकराचार्य ने गौ मतदाता संकल्प यात्रा के दौरान दरभंगा पहुंचकर बहादुरपुर प्रखंड के गोविंदपुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने घोषणा की कि बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौ भक्त प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न राष्ट्रीय दलों के दिल्ली कार्यालय जाकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के पक्ष में लोकसभा में प्रस्ताव लाने का अनुरोध किया गया, लेकिन किसी दल ने अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया। इसलिए मजबूरी में बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त उम्मीदवार उतारने पड़ रहे हैं। शंकराचार्य ने सनातनी हिंदुओं से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु गौ भक्तों को मतदान करने की अपील की।

Advertisement

इससे पूर्व शंकराचार्य दरभंगा राज के निज श्मशान माधवेश्वर प्रांगण स्थित श्रीरमेश्वरी श्यामा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

Share