Home Featured चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, ASI विनय प्रसाद निलंबित।

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, ASI विनय प्रसाद निलंबित।

दरभंगा: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारी के बीच जाले थाना के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) विनय प्रसाद को चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा के निर्देश पर की गई।

Advertisement

घटना 10 अक्टूबर को सामने आई, जब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2), कमतौल ने विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु स्थापित एसएसटी चेकिंग प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया। जाले थाना क्षेत्र के चंदौना स्थित चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचने पर तीन नवनियुक्त गृहरक्षक तो मौजूद पाए गए, लेकिन प्रतिनियुक्त ASI विनय प्रसाद गैरहाजिर थे। गृहरक्षकों से पूछताछ में पता चला कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।

Advertisement

पूरे बिहार में विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण लोक सेवकों पर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। इस लापरवाही को गंभीर बताते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने ASI विनय प्रसाद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा SSP दरभंगा को भेजी।

Advertisement

अनुशंसा पर SSP ने ASI को निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता प्रदान किया जाएगा और मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। SSP ने बताया कि यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही के आरोप में की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनी रहे।

Share