Home Featured चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक।
Featured - मुख्य - November 23, 2024

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक।

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के चकला बलाट गांव में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान फूस के घर में चूल्हे के चिंगारी से आग लग गई। जिसमें झोपड़ी में खड़ी दो मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर, कपड़े, 60 बैग धान सहित लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया।

Advertisement

घटना बिंदेश्वर पासवान के पुत्र गणेश पासवान के घर की है। इस आगलगी से घर की दो महिलाओं को सदमा लग गया है। दोनों बीमार है। स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा घर पर ही उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे में घर के दो बच्चे बाल-बाल बच गए।

Advertisement

पीड़ित गणेश पासवान ने बताया कि उसकी भाभी शुक्रवार की दोपहर फूस के घर में लकड़ी के चूल्हे पर दूध उबाल रही थी। चूल्हे की चिंगारी से फूस के टाट में आग पकड़ लिया। जब आग पर महिला काबू नहीं पा सकी। घर के लोगों को आवाज दी। पर आग तेजी से फैल गया और मोटरसाइकिल सहित गैस चूल्हा और घर के ज्वलनशील वस्तुओं तक अचानक फैल गई।

Advertisement

गृहस्वामी ने बहेरी अंचल प्रशासन और थाना को इसकी सूचना दी। ग्रामीण भी एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास लगातार करते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पड़ोसी रघुनाथ पासवान ने बताया कि आग बहुत ही भयावस था। बहुत मशक्कत से उस पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया जा सका। आस पड़ोस के घरों को भी आंशिक क्षति हुई है।

Advertisement
Share