चोरों ने दूकान पर फिर किया हाथ साफ!

बेनीपुर: ए. जिलानी
बहेड़ा थाना क्षेत्र के मायापुर चौक स्थित अपना सेवा केन्द्र में चोरो ने मंगलवार की देर रात मुख्यद्वार का ताला तोड़कर 01 लाख रुपए से अधिक का समान लेकर चम्पत हो गया. इस संबंध में उक्त सेवा केन्द्र के मालिक मनोज कुमार महतो ने बताया कि चोरो ने उक्त सेवा केन्द्र के मुख्य द्वार का ताला तोड़करा एक बैट्रा, इनभर्टर, 16 मोवाईल, 01 विडियो कैमरा एवं दर्जनो एल सी डी वल्व लेकर चमपत हो गया. उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में बहेड़ा थाना में आवेदन दिया है. वहीं इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष डीएन मंडल ने बताया कि मनोज कुमार महतो द्वारा उक्त चोरी की घटना के संबंध में आवेदन दिया गया है, आवेदन में एक व्यक्ति पर चोरी करने का आरोप भी लगाया गया है, लेकिन चोर की गिरोह को पकड़ने के लिये उक्त व्यक्ति का नाम अभी खोलना उचित नहीं होगा.

