चौकिये मत! ये खेत नही, मनीगाछी प्रखंड की एक महत्वपूर्ण सड़क है।

सौजन्य: घनश्याम झा
दरभंगा: चौंकिए नही , ये किसी खेत की तस्वीर नही है। ये है मनीगाछी प्रखंड में दो मुख्य सङको को जोङने वाले राघोपुर पुस्तकालय चौक से पैठान कबई जाने वाला पथ। यह पथ विगत कई वर्षो से नर्क बना हुआ है। इस नारकीय स्थिति के विरोध मे भाजपा मनीगाछी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ता एवं राघोपुर दझिणी पंचायत के ग्रामीणो ने सड़क पर धनरोपनी कर आक्रोश व्यक्त किया।
आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा “मुन्ना,” , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राधावल्लभ झा , रमेश चौधरी, चंदन झा, ललित पासवान, घनश्याम झा, माणिक मंडल , भोला ठाकुर , नवीन मिश्रा, राधे झा सहित दर्जनो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे । वहाँ उपस्थित ग्रामिणो मे जबरदस्त आक्रोश देखा गया, सभी ने जनप्रतिनिधो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

