Home Featured चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ चोर को किया गिरफ्तार।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 17, 2024

चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ चोर को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र से ट्रक चोरी की घटना का विशनपुर थाने की पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। दरभंगा पुलिस ने चोर सहित ट्रक को मुजफ्फरपुर जिला के बखरी गांव से बरामद कर लिया है। वहीं पूर्वी चंपारण जिला के रामपुर खजुरिया गांव निवासी भूषण कुमार को गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही इस घटना में शामिल कई लोग फरार बताए जा रहे है।

Advertisement

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि 15 नवम्बर की रात को विशनपुर थाना क्षेत्र से एक डीसीएम ट्रक BRO1GB -9451 को चोरों ने उड़ा लिया इस मामले को लेकर ट्रक के चालक मधुबनी जिला के अमरजीत पासवान ने 16 नवंबर की सुबह विशनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही जिला पुलिस सक्रिय होकर जांच करना शुरू किया तो ट्रक का जीपीएस सिस्टम बन्द मिला तो पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधान शुरू किया जिसके तहत पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला के बखरी गांव में छापेमारी कर पूर्वी चंपारण रामपुर खजुरिया गांव निवासी वाहन चोर भूषण कुमार सहित चोरी के ट्रक के साथ जिस ट्रक से चोर चोरी करने आये थे उस ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

Advertisement

वहीं इस ट्रक से खोला गया जीपीएस सिस्टम सहित उसमें लगा एयरटेल का सिम भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार चोर से पूछताछ की जा रही है वही एक अन्य बरामद ट्रक के विषय मे भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

घटना के सम्बंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि विशनपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया है। जबकि इस मामले में पूर्वी चंपारण जिले खजुरिया गांव निवासी भूषण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Advertisement
Share