Home Featured छह स्थानों पर बिजली चोरी का पर्दाफाश, प्राथमिकी दर्ज।

छह स्थानों पर बिजली चोरी का पर्दाफाश, प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध एसटीएफ दरभंगा, विद्युत आपूर्ति अंचल व ग्रामीण प्रमंडल के अधिकारियों ने 11 फरवरी को गुप्त सूचना पर छापेमारी दल गठित किया। इस दल ने रामनगर व ओझौल गांवों में छह पूर्व उपभोक्ताओं के घरों पर दबिश दी, जहां बकाया बिलों के कारण कनेक्शन कटने के बाद भी बिना मीटर कटाई विद्युत का अवैध उपयोग पाया गया।

Advertisement

छापेमारी दल में जेई गौरव कुमार के अलावा रोहित कुमार सिंह, रजी अहमद, सुरेश कमती, मो. सरफराज व रामबाबु पासवान उपस्थित थे। दोपहर 12:08 बजे किशोरी पासवान (उपभोक्ता नं. 1101049287-KJ, रामनगर) के घर पहुंचे, जहां 78 वाट भार के साथ 3170 रुपये की अभिनिर्धारित क्षति व 7345 रुपये बकाया मिला, कुल 10515 रुपये का नुकसान। उसी दिन 12:17 बजे नरेश यादव (1101049174-KJ) के स्थान पर भी 78 वाट भार व 6428 रुपये कुल क्षति पाई गई। दोपहर 1:21 बजे शंकर महतो (1101121020-KJ, ओझौल) के घर में 18 वाट भार के साथ 1109 रुपये अभिनिर्धारित व 7373 बकाया से कुल 8482 रुपये क्षति हुई। 1:30 बजे धर्मनाथ पासवान (1101156852-KJ) पर 129 वाट व 8948 रुपये कुल नुकसान दर्ज। 1:44 बजे अकलू पासवान (1101121120-KJ) के स्थान पर 147 वाट भार व 22019 रुपये क्षति पाई गई। अंत में 1:49 बजे सुरेन्द्र राम (110101496860-DS2D) पर 147 वाट व 8305 रुपये कुल क्षति का खुलासा हुआ।

Advertisement

सभी मामलों में जप्त तार सुरक्षित किए गए। वहीं कनीय विद्युत  अभियंता गौरव कुमार के आवेदन पर बहादुरपुर थाना में सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Share