
जदयू के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए ईश्वर मंडल, कार्यकर्ताओं में उत्साह।
दरभंगा: जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने ईश्वर मंडल को दरभंगा जिला जदयू का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई। ईश्वर मंडल गोपाल मंडल की जगह लेंगे, जिन्हें आज सुबह पद से हटा दिया गया। ईश्वर मंडल की नियुक्ति पर जदयू नेताओं ने स्वागत किया।

जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. सुनील ठाकुर, डॉ. जोहा सिद्दीकी, सुभाष यादव, रोमी खान, अशोक झा और सुनील भारती समेत कई नेताओं ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। संजय झा, उमेश कुशवाहा और मंत्री मदन सहनी का आभार जताया।

