
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कलश शोभायात्रा का कुमार गौरव ने किया उद्घाटन।
दरभंगा: हायाघाट एवं बहेरी प्रखंड के कई स्थानों श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को आयोजित कलश शोभायात्रा का राजद अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने उद्घाटन किया।
उन्होंने हायाघाट प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर पंचायत के हवासा एवं मिर्जापुर पंचायत के मनोरथा-लबानीचौक में भव्य कलश शोभायात्रा एवं जन्माष्टमी पर आयोजित मेला का उद्घाटन किया।

वहीं बहेरी प्रखंड की गंगदह-शिवराम पंचायत के शिवराम गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला व कलश शोभायात्रा का उद्घाटन किया। डॉ गौरव ने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में भी जहां विज्ञान काम करना बंद कर देता है वहां हम लोग अध्यात्म पर ही भरोसा रखते हैं। अध्यात्म के बिना दुनिया में कुछ भी संभव नहीं है।

इस अवसर पर मेला अध्यक्ष स्वतंत्र झा,बबलू ठाकुर,प्रभाष लाल देव,राजाराम लाल देव,मुंशी मांझी,रामनिहोर मांझी,श्याम थे।

