Home Featured जमीन विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, तीन दर्जन हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम।

जमीन विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, तीन दर्जन हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसारी गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्व. रामऊदार चौधरी के 58 वर्षीय पुत्र राम किशोर चौधरी के रूप में की गई है। घटना के दौरान मृतक की वृद्ध मां रामाधिकारी देवी को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, राम किशोर चौधरी का गांव के ही कुछ लोगों से लगभग पांच कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी को लेकर सोमवार की सुबह अचानक विवादित पक्ष के करीब तीन दर्जन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने राम किशोर को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

परिजन उन्हें तत्काल डीएमसीएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

Advertisement
Share