Home Featured जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गंभीर रूप से जख्मी।

जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गंभीर रूप से जख्मी।

दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव में सोमवार सुबह करीब सात बजे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 70 वर्षीय बुजुर्ग राम विनोद ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा राकेश कुमार ठाकुर (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, राम विनोद ठाकुर अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी खेत जोतने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान चचेरे देवर अजय ठाकुर, उनकी पत्नी गीता देवी और पुत्र चंदन कुमार ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राम विनोद ठाकुर का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भतीजा राकेश कुमार ठाकुर पर भी हमला किया गया, जिससे उनका हाथ और पैर टूट गया। परिजन आनन-फानन में दोनों घायलों को जाले रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राम विनोद ठाकुर की मौत हो गई। वहीं, राकेश ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Advertisement

मृतक की चचेरी पुत्रवधू एवं राकेश ठाकुर की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया कि घटना के वक्त राम विनोद ठाकुर और मुकुल ठाकुर दरवाजे पर बैठे थे। वह चाय देने गयी थीं, तभी यह घटना घटी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Share