Home मुख्य जयंतीपुर गांव में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।
मुख्य - March 5, 2024

जयंतीपुर गांव में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास में डॉक्टर कुमुद कुमार और उनके टीम की ओर से निः शुल्क चिकित्सा, जांच शिविर और निः शुल्क दवा वितरण का आयोजन किया गया।

अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में आयोजित इस शिविर में 303 मरीजों की जांच के बाद निःशुल्क दवाएं वितरित की गई।

इस मौके पर एक्सियल फार्मा के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हेमंत ठाकुर उर्फ मृगेंद्र, फार्मेड के सुजीत तिवारी एवं अल्केम के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सचिन की अहम भूमिका रही।

Share