Home Featured जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दस शिक्षकों का किया गया चयन।
Featured - मुख्य - February 19, 2025

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दस शिक्षकों का किया गया चयन।

दरभंगा:  जाले प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड संसाधन केंद्र, कमतौल में बीते मंगलवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला 02 का आयोजन किया गया। इस मेले में जाले प्रखंड के 25 कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) से चयनित शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी नवाचारी शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया।

Advertisement

शिक्षकों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन करते हुए सर्वोत्तम 10 शिक्षकों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित शिक्षकों में सपना मौर्या, रजनी, संतोष गुप्ता, सुनील राम, पूजा कुमारी, शिवम प्रकाश, सुषुम सिंह, रंजू कुमारी, मीनाक्षी कुमारी एवं भूपेंद्र कुमार का नाम शामिल है।

Advertisement

कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने रचनात्मक टीएलएम मॉडलों के माध्यम से प्रभावी शिक्षण पद्धतियों का प्रदर्शन किया। चयनित शिक्षकों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय सहसपुर के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार द्वारा किया गया।

Advertisement
Share