Home Featured जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता संपन्न,पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला।
Featured - मुख्य - August 19, 2025

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता संपन्न,पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला।

दरभंगा: जिला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता-2025 -26 का नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में दूसरे दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisement

सहायक समाहर्ता के. परीक्षित एवं उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना से खेलने की अपील की। मो. मुस्ताक अहमद, संभाग प्रभारी की गरिमामयी उपस्थित रही। जिला खेल पदाधिकारी परिमल निर्णायक मण्डली के साथ-साथ सभी बालक-बालिकाओं के प्रदर्शन, भोजन एवं अन्य सुविधाओं पर विशेष नजर बनाये हुए थे।

Advertisement

खेल के दूसरे दिन अंडर 14 बालक 60 मीटर वर्ग में हनुमान नगर के अविनाश कुमार प्रथम, दरभंगा सदर के दिलीप कुमार द्वितीय तथा दरभंगा नगर के लड्डू गोपाल तृतीय स्थान तथा अंडर-14 साठ मीटर बालिका वर्ग में हायाघाट की प्रिया कुमारी, सिंघवारा की इकरा परवीन, हनुमाननगर की इकरा नूर तृतीय स्थान पर रही। अंडर 16 बालक 100 मीटर वर्ग में घनश्यामपुर के आदित्य कुमार यादव प्रथम, बेनीपुर के सुधांशु कुमार यादव द्वितीय, तथा हनुमान नगर के आलेख कुमार सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

अंडर 16 बालिका 100 मीटर वर्ग में हनुमान नगर की प्रीति कुमारी प्रथम, गौराबौराम की सरिता कुमारी द्वितीय तथा मनीगाछी की राधा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक 600 मीटर वर्ग में घनश्यामपुर के अमन कुमार प्रथम स्थान, हनुमान नगर के हरीश राज द्वितीय तथा जाले के इम्तियाज अहमद तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका 600 मीटर वर्ग में हनुमान नगर की प्रतिभा कुमारी प्रथम स्थान, सिंहवाड़ा के आंशि कुमारी द्वितीय तथा कुशेश्वरस्थान पश्चिम के प्रेयशी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 बालक 800 मीटर वर्ग में किरतपुर के प्रदीप कुमार पासवान प्रथम,जाले के अंश कुमार द्वितीय तथा केवटी के आरिफ हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 16 बालिका 800 मीटर में बहादुरपुर की अस्मिता कुमारी प्रथम, दरभंगा ग्रामीण की काजल कुमारी द्वितीय तथा सिंघवारा की अंचल कुमार की तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

अंडर 14 बालक लंबी कूद में बहादुरपुर के मोहम्मद अशरफ प्रथम, दरभंगा नगर के प्रवीण कुमार द्वितीय तथा जाले के आलोक पंडित तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका लंबी कूद में हनुमान नगर की छोटी कुमारी प्रथम, दरभंगा सदर की आयशा खातून द्वितीय तथा गौराबौराम की रोशनी प्रवीण तीसरे स्थान पर रही। अंडर-16 बालक लंबी कूद में जाले के सन्नी कुमार प्रथम, हायाघाट के अंकुश कुमार द्वितीय तथा गौराबौराम के मो. कुर्बान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालिका लंबी कूद में हनुमान नगर के सोहिता रानी प्रथम, बहादुरपुर की खुशबू कुमारी द्वितीय तथा हायाघाट के तबस्सुम परवीन तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 बालक क्रिकेट बॉल थ्रो में बेनीपुर के पुरुषोत्तम कुमार झा प्रथम बिरौल के सत्यम कुमार राय द्वितीय तथा बहादुरपुर के प्रदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका क्रिकेट बॉल थ्रो में हायाघाट की चंचल कुमारी प्रथम, केवटी की रानी कुमारी द्वितीय तथा बहादुरपुर की पल्लवी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-16 बालक क्रिकेट बॉल थ्रो में मोहम्मद कुर्बान प्रथम, हनुमाननगर के सन्नी कुमार द्वितीय तथा सिंघवारा के अमलेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 16 बालिका क्रिकेट बॉल थ्रो में गौराबौराम की लाडली परवीन प्रथम, केवटी की अंजना कुमारी द्वितीय तथा बहादुरपुर की सपना कुमारी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 बालिका साइकलिंग में हनुमान नगर की पूजा कुमारी प्रथम, जाले की नंदनी कुमारी द्वितीय तथा गौराबौराम की अंशु कुमारी और बहेड़ी की सरस्वती कुमारी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालक साइकलिंग में जाले के धीरज कुमार प्रथम, बेनीपुर के मो. मुजाकिर द्वितीय, बहादुरपुर के सुजीत कुमार साह तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-16 बालक साइकलिंग में मनीगाछी के प्रिंस मंडल प्रथम, दरभंगा नगर के नीतीश कुमार द्वितीय तथा बहेड़ी के रोशन कुमार दास तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-16 बालिका साइकलिंग में बेनीपुर के संजू कुमारी प्रथम, हनुमाननगर के अर्चना कुमारी द्वितीय तथा गौराबौराम के अनुराधा कुमारी तृतीय स्थान पर रही। खेल के मैदान में मेडिकल टीम को तैनात किया गया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन बालक वर्ग में कबड्डी और फुटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित होगी। आॅफिशियल टीम में आशीष कुमार, देवनंदन झा, संजीव कुमार, मशाल के बिरौल नोडल केशव कुमार चौधरी, यशपाल, राजन कुमार, अरुण ठाकुर, राजीव कुमार, कुंदन कुमार, मनीष कुमार, चंचल कुमारी, सुप्रभा, कंचन कुमारी, स्वातीवन्दना, मिथलेश दास, प्रवीण कुमार सिंह, विजय प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share