Home Featured ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी करके लाखों के जेवरात की चोरी।

ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी करके लाखों के जेवरात की चोरी।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ते ही चोर दुकानों में सेंधमारी शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात शिवनगर घाट स्थित एक ज्वेलरी की दुकान का दिवाल काटकर लाखों के जेवरात उड़ा लिए।

Advertisement

सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित दुकानदार रूपनगर निवासी श्रवण कुमार वर्मा ने बताया प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने गांव चले गये थे। सुबह करीब 8 बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के अंदर सभी सामान बिखरे पड़े थे एवं पिछला दीवाल कटा हुआ पाया। तिजोरी में लगे सभी ताले कटे मिले एवं अंदर में रखें सभी जेवरात गायब थे। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने करीब 15 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली है। इधर, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया जांच की जा रही है।

Advertisement
Share