Home Featured टोटो पलटने से महिला की मौत, दो घायल।

टोटो पलटने से महिला की मौत, दो घायल।

दरभंगा: बुधवार को जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरवेल-जाले एसएच-97 पर स्थित कारगिल पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टोटो पुल के नीचे पलट गया, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाले लाया गया, जहां इलाज के दौरान लतराहा निवासी धर्मेंद्र महतो की 40 वर्षीय पत्नी रुबी देवी ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

हादसे में मृतका का 7 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार तथा अमीरी साह की पुत्री सुमारी देवी घायल हैं, जिनका उपचार सीएचसी में चल रहा है।

Advertisement

घटना को लेकर मृतका की सास लक्ष्मीनियां देवी और ससुर नथुनी महतो ने बताया कि रुबी देवी बैंक से पैसा निकालने के उद्देश्य से टोटो से जाले जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना घटी। बताया गया कि रुबी देवी के पति धर्मेंद्र महतो पुणे में मजदूरी करते हैं।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु डीएमसीएच, दरभंगा भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisement

इस बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि कारगिल पुल के आसपास का सुखाई पोखर इलाका लगातार सड़क हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। खराब सड़क स्थिति और अव्यवस्थित यातायात के कारण दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।

Share