Home Featured ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत।

ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत।

दरभंगा: हायाघाट थाना क्षेत्र के खराड़ी में शुक्रवार की साम ट्रैक्टर के पलटने से एक 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी पहचान गांव के उमेश राम के पुत्र गजेंद्र कुमार के रूप में की गई। बताया गया कि ट्रैक्टर ड्राइवर व उक्त बालक अपने घर की ओर जा रहा था। इस क्रम में ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दौरान मौके पर ही उक्त बालक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया। बताया जाता है की घटना में ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज निजी क्लीनिक में किया जा रहा है।

Advertisement

 

 

Share