
डीएम के नेतृत्व में रेड क्रॉस ने गरीबों में बांटे कंबल।
दरभंगा: रेड क्रॉस सोसाइटी की दरभंगा इकाई ने मंगलवार रात मध्यरात्रि को गरीबों और वंचितों के बीच कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी कौशल कुमार आईएएस ने किया।
वितरण लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, टावर चौक और लोहिया चौक पर हुआ। विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडलाधिकारी विकास कुमार, चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा, सचिव मनमोहन सरावगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम संचालित किया।
सहायक सचिव आलोक सिंह, डॉ. कुमार आनंद, डॉ. बलजीत सिंह खेड़ा, मनीष सिंह, डॉ. अजहर सुलेमान, प्रतिभा सरावगी, मो. अबू बकर आब्दी, मो. सितारे, वीरेंद्र कुमार, मोहन कुमार, दिलीप मिश्रा, ललित पासवान, सोनू राम, श्याम राम आदि ने योगदान दिया।
जिलाधिकारी बोले- राहत कार्य जारी रहेगाडीएम ने रेड क्रॉस सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि राहत वितरण हमेशा चलता रहेगा। उन्होंने रेड क्रॉस भवन निर्माण के प्रारूप फाइनल होने और शीघ्र शुरू होने की जानकारी दी।सचिव मनमोहन सरावगी ने कहा, “आपदा में रेड क्रॉस हमेशा आगे रहती है। इस शीत लहर में जरूरतमंदों को कंबल देना सबसे सुकून भरा काम है।” चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा ने कहा, “गरीब को कंबल पाकर मुस्कुराते देखा तो प्रयास सफल लगा।”

