Home Featured ड्यूटी में अनियमितता एवं उपाधीक्षक के रवैए से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने की अधीक्षक से मुलाकात।
Featured - मुख्य - February 10, 2025

ड्यूटी में अनियमितता एवं उपाधीक्षक के रवैए से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने की अधीक्षक से मुलाकात।

दरभंगा: इन दिनों दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाफ की ड्यूटी में अनियमितता और चहेते स्टाफ को मनमाफिक ड्यूटी देने का मामला गरमा चुका है। स्वास्थ्यकर्मियों में इसको लेकर आक्रोश फूट पड़ा है। इसी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों के दल ने डीएमसीएच की अधीक्षक शीला कुमारी से मुलाकात कर डीएमसीएच के उपाधीक्षक पर अनियमितता एवं भेदभावपूर्ण रैवेये का आरोप लगाया है। साथ ही चहेते स्टाफन को ही सभी ट्रेनिंग में भेजने का आरोप पूर्व मातृका के ऊपर भी लगाया है।

Advertisement

मुलाकात करने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि नर्स रात्रि ड्यूटी में भी अनियमितता बरती जा रही है। रोटेशन के हिसाब से शिफ्ट नहीं दिया जा रहा है। जो लोग ड्यूटी के बाद उपाधीक्षक के आगे पीछे करके उनके चहेते बने रहते हैं, उन्हें उनके मनमाफिक ड्यूटी दिया जाता है। इसके लिए सभी नियमो को ताक पर रख दिया जाता है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स की हर तीन महीने पर रात्रि ड्यूटी लगती है, पर जो लोग उपाधीक्षक के चहेते हैं, उनकी पिछले डेढ़ साल से रात्रि ड्यूटी नहीं लगी है। साथ ही स्थापना क्लर्क एवं उपाधीक्षक की मिलीभगत से किसी भी विभागीय प्रशिक्षण केलिए इन्ही चुनिंदा लोगों को भेजा जाता है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 462 स्टाफ नर्स की नियुक्ति के 5 साल बीत गए, पर अभीतक स्थापना क्लर्क द्वारा सेवा पुस्तिका नहीं खोला गया है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर स्टाफ नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मियों के दल ने अधीक्षिका से मुलाकात कर इन सारी बातों से अवगत करवाया है। उन्होंने पूरे मामले की जाँच का आश्वासन दिया है।

Advertisement

मुलाकात करने वलों में मातृका रेखा कुमारी, सुमन कुमारी, ममता कुमारी, बबलू वर्मा ,महेंद्र , सुनील कुमार शर्मा, रविंद्र नाथ शर्मा, रामवीर सिंह बघेल, मदन मोहन माली, अभिषेक कश्यप, प्रफुल्ल कुमार ,मुन्नू कुमार, हरि सिंह मीणा, दीपक कुमार आदि शामिल थे

Share